5
(1)

नवगछिया के इस्माइलपुर से जाह्नवी चौक तक बन रहे रिंग बांध में फंसे जमीन का किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलेगा। इसको लेकर गोपालपुर विधान सभा के विधायक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल भूअर्जन के समस्या के समाधान के लिए पदाधिकारियों से मिले। विधायक किसानों की समस्या से भी रूबरू हुए। इस मौके पर भूमि सुधार उप समहर्ता परमानंद साह, जल संसाधन से कार्यपालक पदाधिकारी, सहायक अभियंता, सीओ इस्माइलपुर भी मौजूद थे।

विधायक ने कहा कि किसानों को शीघ्र ही भूमि अधीग्रहण का रूपया मिलेगा। विधायक प्रतिनिधि त्रिपुरारी कुमार भारती, पीए मुन्ना जसवाल, पूर्व प्रमुख पूर्व प्रमुख विद्यापति मंडल, जय प्रकाश झा मौजूद थे। ज्ञातव्य हो कि इस्माइलपुर के जाह्नवी चौक तक 10 किलोमीटर तक रिंग बांध का निर्माण किया जाना हैं। आधा रिंग बांध बन गया था। शेष बांध जमीन अधिग्रहण का रूपया नहीं मिलने से किसान निर्माण कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: