4.7
(3)

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना में तैनात दारोगा देवनाथ राम की मौत रोहतास में लू लगने से हो गई। देवनाथ राम चुनाव ड्यूटी के लिए खरीक थाना से रोहतास गए थे, जहां एक जून को चुनाव होने हैं। भीषण गर्मी में कैंप में ही वे बेहोश होकर गिर गए। उनके साथियों ने उन्हें इलाज के लिए रोहतास के अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

देवनाथ राम आरा भोजपुर जिला के बहिया थाना क्षेत्र के अमराई नवादा के स्वर्गीय घूरबीगन राम के पुत्र थे और चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनके बड़े भाई चंद्रमा राम, चांद गोविंद राम, और प्रेमनाथ प्रसाद हैं।

देवनाथ राम की पत्नी रीना देवी का रो-रोकर बुरा हाल है, और वे बार-बार बेहोश हो रही हैं, जिनका इलाज चिकित्सकों की देखरेख में हो रहा है। उनके बच्चों, रोशनी कुमारी, ज्योति कुमारी, जूली कुमारी, रेशमी कुमारी, दीपक कुमार, और दीपांशु कुमार का भी रो-रोकर बुरा हाल है।

देवनाथ राम 1990 में पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी मां सोनो कुवंर भी इस खबर से सदमे में हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। रोहतास पुलिस ने दारोगा के शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेजा है, जहां उनके बड़े भाई चंद्रमा राम अपने परिजनों के साथ मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.7 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: