5
(1)

अध्यक्ष बनाया गया रेनू सिंह को तो वही सचिव बनी रीना कुमारी

भागलपुर, रोटरी विक्रमशीला पिंक क्लब की मीटिंग अध्यक्ष अंजना प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिसमें आगामी सत्र 2023-24 के पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई।
साथ ही घर वापसी प्रोग्राम के तहत क्लब की पूर्व सदस्य संजीता साह एवं देवयानी सरकार ने फिर से क्लब की सदस्यता ग्रहण की जिसका सभी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

चार्टर अध्यक्ष चन्दना चौधरी, पूर्व अध्यक्ष किरण गोस्वामी एवं वर्तमान अध्यक्ष अंजना प्रकाश ने संयुक्त रूप से सभी पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की एवं सभी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

रोटेरियन रेणु सिंह अध्यक्ष, रीना कुमारी सचिव, मनीषा केसन कोषाध्यक्ष, मृदुला घोष एवं कमला साहू उपाध्यक्ष, अनीता अन्वर संयुक्त सचिव, रोशनी शर्मा सह कोषाध्यक्ष चुनी गयीं।

रोटेरियन रंजीता जैसवाल मेंबरशिप चेयर, रेखा डिडवानिया फाउंडेशन चेयर, देवयानी सरकार पब्लिक इमेज चेयर, अर्चना साह सर्विस प्रोजेक्ट चेयर एवं संजीता साह पब्लिक रिलेशन चेयर (PRO) चुनी गईं।

रोटेरियन बबीता साह 2024-25 की एवं सुधा पांडे 2025-26 के सत्र की सर्वसम्मती से अध्यक्ष चुनी गईं।

अध्यक्ष अंजना प्रकाश ने कहा की इस नयी टीम को मैं शुभकामनाएं देती हूं और आश्वस्त करना चाहती हूं कि आगामी सत्र में भी उन्हें मेरा पूरा सहयोग रहेगा, यह जानकारी रोटरी विक्रमशीला पिंक क्लब की अध्यक्ष अंजना प्रकाश ने दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: