0
(0)

नवगछिया पुलिस अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने पिछले कुछ दिनों से अनुमंडल पुलिस उपाधीक्षक एवं सर्किल इंस्पेक्टर के लगातार अनुरोध करने पर 29 अनुसंधान एवं विधि व्यवस्था के पुलिस अधिकारियों को स्थानांतरण कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक मो मोहम्मद मकबूल अहमद माल खाना नवगछिया से विधि व्यवस्था एवं माल प्रभारी आदर्श थाना नवगछिया। गोपालपुर के अनुसंधान इकाई से पु अ नी दिनेश कुमार को अनुसंधान इकाई गोपालपुर थाना से अपर थाना अध्यक्ष विधि व्यवस्था गोपालपुर थाना में नियुक्त किया गया है। स अ नी उपेंद्र मुखिया को गोपालपुर थाना लेखा से अनुसंधान इकाई से अनुसंधान इकाई सह थाना लेखा गोपालपुर नियुक्त किया गया है वही गोपालपुर थाना में पदस्थापित स अनी रविंद्र कुमार को अनुसंधान इकाई से विधि व्यवस्था इकाई गोपालपुर में नियुक्त किया गया है। सअनी अनिल कुमार अकेला को थाना लेखक परबत्ता थाना से परबत्ता में अनुसंधान इकाई सह थाना लेखक बनाया गया है। सअनी संजय कुमार थाना लेखक ढोलबज्जा थाना से अनुसंधान इकाई ढोलबज्जा में नियुक्त किया गया है।

पु अ निरीक्षक रज्जाक अली अनुसंधान इकाई इस्माइलपुर से ऊपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था इस्माइलपुर, पुलिस अवर निरीक्षक अरुण कुमार को अनुसंधान इकाई रंगरा ओपी से पर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था रंगरा ओपी, पुअनि श्रीकांत राम को अनुसंधान इकाई भवानीपुर से अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था भवानीपुर, स अनी मुकेश कुमार अनुसंधान इकाई भवानीपुर को विधि व्यवस्था इकाई भवानीपुर, सअनी शिवजी कुमार अनुसंधाना नवगछिया से अनुसंधान इकाई परबत्ता थाना। पुअनि नवीन कुमार को अनुसंधान इकाई गोपालपुर से अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई बिहपुर थाना, पुअनि मनोज कुमार चौधरी को अनुसंधान इकाई झंडापुर से अपर थानाध्यक्ष अनुसंधान इकाई गोपालपुर पुअनि सुरेश पंडित को भवानीपुर थाना से अपर थाना अध्यक्ष खरीक, पुअनि राजकुमार राय को परबत्ता थाना से पर थाना अध्यक्ष विधि व्यवस्था कदवा ओपी। पुअनि विजय कुमार मिश्रा को अनुसंधान इकाई परबत्ता से अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था ढोलबज्जा थाना, पुअनि फिरोज खान को इआरएसएस 112 से अपर थानाध्यक्ष बिहपुर, सअनी विश्वनाथ यादव पुलिस केंद्र नवगछिया से विधि व्यवस्था इकाई झण्डा पुर, पुअनि अशोक कुमार मंडल को पुलिस केंद्र से अपर थानाध्यक्ष विधि व्यवस्था परबत्ता थाना थाना,सअनी विश्वनाथ मजूमदार को पुलिस केंद्र से मध्य निषेध प्रभारी पुलिस कार्यालय नवगछिया, पुअनि मनी पासवान को पुलिस केंद्र से अनुसंधान इकाई बिहपुर थाना, पुअनि राजेश राम को पुलिस केंद्र नवगछिया से अनुसंधान इकाई गोपालपुर,

सअनी रामसुदिषठ बैठा अनुसंधान इकाई खरीक थाना से इ आर एस एस 112 पर, स अ नी तारानंद रविदास को अनुसंधान इकाई झंडापुर ओपी से इआरएसएस 112 पर,स अनी गणेश यादव को इ आर एस एस 112 से विधि व्यवस्था इकाई नदी थाना, पुअनि परमानंद सिंह अनुसंधान इकाई बिहपुर थाना से अपर थाना अध्यक्ष विधि व्यवस्था इकाई आदर्श थाना नवगछिया, पु अनी सुबोध कुमार को पुलिस केंद्र नवगछिया से पेंशन शाखा वेतन निर्धारण पुलिस कार्यालय नवगछिया, पुअनि रामानंद राय पुलिस केंद्र को सामान्य शाखा जन शिकायत सूचना अधिकार, एवं पु अनी लाल कांत मिश्रा को सामान्य शाखा से सत्यापन शाखा पुलिस कार्यालय नवगछिया नियुक्त किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: