5
(3)

भागलपुर में एक युवक को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसकी स्थिति बिगड़ने लगी। परिजनों ने घायल को इलाज के लिए एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला अमडंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।

घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि आम के बोरे में सांप छुपा हुआ था। जैसे ही विलास राम ने आम से भरे बोरे को हटाने की कोशिश की, सांप ने उसे काट लिया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान अमडंडा थाना क्षेत्र के विलास राम (30) के रूप में हुई है। विलास राम शादीशुदा था और मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके भतीजे पियूष राम ने बताया कि आम के बोरे में सांप छुपा हुआ था और बोरा हटाते ही सांप ने काट लिया। स्थिति बिगड़ता देख परिजनों ने उसे एनटीपीसी अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इधर, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: