5
(1)

नवगछिया प्रखंड के जगतपुर में सात निश्चय योजना की जांच करने गए अधिकारी के सामने गोली चली हैं। इस घटना का एक वीडीओ भी वायरल हुआ हैं। जगतपुर गांव के पदाधिकारी के द्वारा योजना की जांच करते समय गोली चलने की आवाज हुई हैं। जगतपुर गांव में ग्रामीणों ने सात निश्चय योजना में बनी गली नली में अनियमितता का आरोप लगाया था।

आरोप की जांच करने नवगछिया प्रखंड से जेएसएस मु. अफाक गए थे। जांच करने के दौरान ही गोली चलाई गई। गोली चलने के पश्चात जांच अधिकारी वापस आ गए। इस घटना के संबंध में परवत्ता थानाध्यक्ष रामचंद्र यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि गोली चलने की जानकारी हैं। किंतु गोली किसके द्वारा चलाई गई। यह स्पस्ट नहीं हो पाया हैं। पांच नवंबर को गांव में जांच करने गए पदाधिकारी को बुलाकर पूछा जायेगा कि गोली किसके द्वारा चलाई गई।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: