5
(1)

भागलपुर : खेल दिवस के अवसर पर सबौर प्रखंड के सबौर हाई स्कूल के मैदान में एंटी ड्रग अवेयरनेस कैंपेन के तहत एक फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस खेल का आयोजन भागलपुर पुलिस द्वारा किया गया था।

खेल आयोजन स्थल पर भागलपुर के सिटी एसपी श्री राज, विधि व्यवस्था डीएसपी, सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी, पुलिसकर्मी और कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इस मौके पर सबौर थाना अध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल ने सिटी एसपी श्री राज को बुके देकर स्वागत किया। इस प्रकार के खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच संबंधों को मजबूत करना और एक दूसरे में सामंजस्य स्थापित करना है।

फुटबॉल मैच को खिलाड़ियों ने बहुत ही तन्मयता के साथ खेला। मैच जीतने वाली टीम को सिटी एसपी श्री राज ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: