5
(1)

नवगछिया पुलिस जिला के सभी 14 थाना में महिला हेल्प डेस्क खोला गया. इस संबंध में नवगछिया के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने जानकारी देते हुए बताया कि महिलाओं के समस्या के निदान के लिए नवगछिया पुलिस जिला के सभी थाना में महिला हेल्प डेस्क की व्यवस्था की गई है. जहां महिलाओं व बच्चों की समस्याओं की सुनवाई से कार्रवाई तक महिला पुलिस पदाधिकारी कर्मयों के द्वारा सुनिश्चित की जाती है. इसके अलावा महिला थाना द्वारा भी महिलाओं की समस्याओं के समाधान किया जाता है. त्वरित सहायत के लिए डायल 112 या अपने नजदीकी थाना महिला हेल्प डेस्क 24 घंटा सम्पर्क कर मदद ले सकते है.

परवत्ता थाना में महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी पुअनि संजू कुमारी, गोपालपुर थाना में पुअनि प्रतिमा कुमारी, नवगछिया थाना में पुअनि दिव्या कुमारी, रंगरा थाना में पुअनि अनुराधा कुमारी, बिहपुर थाना में पुअनि रिया कुमारी, ढोलबज्जा थाना में मासि अंजली कुमारी साह, खरीक थाना में मसि कुसुम कुमारी, इस्माइलपुर थाना में मसि रीता कुमारी, झंडापुर थाना में मसि दीपा सिन्हा, नदी थाना में मसि नर्गिस खातुन, साइबर थाना में मसि बबीता कुमारी, एससीएसटी थाना में पुअनि सैयदा टुडु को प्रतिनियुक्त किया गया है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: