5
(2)

एसडीएम ने अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाने की कही बात

भागलपुर, के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सच्चिदानंद नगर में लगी आग की सूचना पर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा, सदर अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार सहित जिले के कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। कांग्रेस विधायक ने आग बुझाने के कार्यों का जायजा लिया। वहीं जिला प्रशासन के अधिकारियों से अग्नि पीड़ितों को हर संभव मदद दिलाए जाने की बात कही।

वही सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि आग लगने की घटना के बाद अंचलाधिकारी के द्वारा रिपोर्ट तैयार की जाएगी और लोगों की क्षतिपूर्ति की जानकारी हासिल कर 24 से 48 घंटे के अंदर लोगों को क्षति का मुआवजा जिला प्रशासन के द्वारा दिया जाएगा। वही कितने लोग प्रभावित हुए हैं उनके खाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि अभी आग बुझाने का काम जारी है और जल्दी आग पर अब पूरी तरीके से काबू पा लिया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: