5
(1)

पूर्व विधानसभा के अध्यक्ष सदानंद सिंह के निधन पर नवगछिया के कांग्रेस कार्यलय में शोक सभा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने किया। उन्होंने कहा कि सदानंद सिंह के निधन से कांग्रेस पार्टी को अपूर्णनीय क्षति हुई हैं। जिसकी भरपाई नहीं हो पायेगी। वे नो बार विधायक बने थे।

विधान सभा अध्यक्ष व मंत्री के पद पर रहे थे। बिहार में कांग्रेस को मजबूत करने में इनका अहम् योगदान था। सभी कार्यक्रर्ता ने दो मिनट का मौन रखकर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। इस मौके पर शीला देवी निषाद, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, गोपालपुर अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष अयोध्या यादव, बाल्मिकी कुवंर, सुनील कुमार चौधरी, अशोक सिंह निषाद, छोटे लाल तत्तमा, साजन कुमार, तुफानी सिंह, कुंदन यादव मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: