5
(1)

नवगछिया | महागठबंधन की ओर से पूर्णिया में आगामी 25 फरवरी को होने वाली सद्भावना रैली की सफलता को लेकर गोपालपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ गोपाल मंडल के आवास पर जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई।
मौके पर विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि गोपालपुर और बिहपुर विधानसभा से हजारों कार्यकर्ता पूर्णिया के सद्भावना रैली में शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए वाहन एवं खाने-पीने की व्यवस्था की जा रही है।

जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने कहा कि नवगछिया संगठन जिला से लगभग एक हजार कार्यकर्ता सद्भावना रैली में शामिल होंगे। सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रत्येक प्रखंडों में वाहन की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर नगर परिषद के उपसभापति प्रतिनिधि अजय प्रमोद यादव, पूर्व जिला प्रवक्ता कुमार मिलन सागर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष शाहिद रजा, नवगछिया प्रखंड अध्यक्ष मुरारी मंडल, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मनोज लाल, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष चंद्रिका मंडल, जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया, इश्तिखार आलम, अशोक कुमार, डॉ दीपक कुमार साह, टुनटुन कुमार सहित अन्य जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: