


गोपालपुर थाना के 14 नंबर रोड पोखरिया के पास सड़क दुर्घटना में महिला घायल हो गई। घायल महिला पोखरिया निवासी मुकेश यादव की पत्नी चंदा देवी है। स्थानीय लोगों ने घायल महिला को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। घायल महिला की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया।
