5
(1)

रंगरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 31 पर कटिहार भागलपुर सीमा के समीप बाइक सवार युवक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल युवक थाना क्षेत्र के सधुआ चापर गांव के वासुदेव शाह के पुत्र जितेंद्र कुमार है। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक नलकूप विभाग पूर्णिया में कार्यरत है। जो सुबह के 6:00 बजे अपने घर से पूर्णिया कॉलेज पूर्णिया मतगणना कार्य में अपनी ड्यूटी देने जा रहा था।

अत्यंत ही कुहासा होने के कारण युवक को सड़क पर खड़े हाईवा गाड़ी नहीं दिखाई दिया और पीछे से युवक की बाइक हईवा से टकरा गई। जिसमें बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल अवस्था में युवक को उठाकर लोगों के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: