5
(3)

भागलपुर सुलतानगंज थाना क्षेत्र के गनगनिया गाँव के समिप बन रहे फोरलेन सडक पर बड़ी मिकचर बसेरा गाड़ी के चपेट में आने पर एक मजदूर की हुई मौत| वही ग्रामीणों ने बताया कि गनगनिया गाँव के समिप बन रहे फोरलेन सडक में एक मिकचर बसेरा गाड़ी के चपेट में आने पर एक मजदूर मनीष कुमार उम्र 30 वर्ष की मौत हो गई| जो मृतक मजदूर मनीष कुमार पिता पप्पु दास गनगनिया गाँव के वार्ड 8 के रहनेवाला बताया जा रहा है| यह मृतक मजदूर मनीष कुमार हाईवे फोरलेन सडक में काम कर रहा था|

जो हाईवे फोरलेन सडक में बड़ी मिकचर बसेरा गाड़ी भी काम कर रहे थे| तभी बड़ी मिकचर बसेरा गाड़ी के चपेट में आने पर मजदूर मनीष कुमार की मौके पर ही मौत होने पर ग्रामीणों के द्वारा स्थानीय पुलिस को सुचना देने पर घटना स्थल पर थानाध्यक्ष प्रिय रंजन दल बल के साथ पहुचकर घटना की छानबीन करते हुए मृतक मजदूर मनीष कुमार को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुट गई है| इस घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है| सभी परिजनों का रो रो कर बुरा हाल देखी जा रही है|

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: