5
(1)

साधोपुर पुलिसिया दमन के खिलाफ भाकपा माले ने अनुमंडल अधिकारी के समक्ष प्रतिवाद प्रदर्शन किया।प्रतिवाद प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के जिला सचिव कॉमरेड विन्देश्वरी मंडल, इनौस के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, माले जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव, नवगछिया प्रखंड कमिटी सदस्य वकील मंडल, जयप्रकाश शर्मा, रविंद्र मिश्र, राधेश्याम रजक, विष्णु कुमार, एवं राजकिशोर यादव संयुक्त रूप से कर रहे थे !
इस मौके पर आयोजित प्रतिवाद प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले के जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल ने कहा की
वरुण मंडल को गिरफ्तार करने साधोपुर पहुंची पुलिस बल को जब वह (वरुण) नहीं मिला तो पुलिस ने उसके (वरुण) घर-परिवार व पड़ोसियों के साथ मार-पिट व गाली-गलौच शुरु कर दिया।

रंगरा थाना प्रभारी मेहताब खान ने करीब 13 वर्षीय एक किशोर राजीव मंड़ल को गोली मार दी, जिसमें वह किशोर (राजीव) बुरी तरह घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने जब राजीव को गोली मारे जाने का विरोध किया तो नौगछिया एसडीपीओ व रंगरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में भारी संख्या में पहुंच कर पुलिस बल ने साधोपुर के ग्रामीणों का बर्बर दमन किया। बुजुर्गों और महिलाओं तक को अमानवीय तरीके से पीटा। जिसमें दर्जनों लोग बुरी तरह से जख्मी हुए। दमन यहीं नहीं रुका। करीब एक सौ नामजद व तीन सौ अज्ञात महिला-पुरुष ग्रामीणों पर झूठे मुकदमें लाद कर गिरफ्तारी शुरु कर दी गयी। जिन लोगों पर झूठा मुकदमा मुकदमा थोपा गया है, उसमें से एक महिला की दो वर्ष पूर्व मृत्यु हो गयी है तथा एक पुरुष हरियाणा में रहकर नौकरी करते हैं।


ग्रामीणों ने बताया कि अब तक पुलिस 59 लोगों को गिरफ्तार कर ले गई जिसमें से 19 लोगों के जेल भेज दिया गया है। जेल भेजे जाने वालों में 8 महिलाएं हैं। ग्रामीणों ने बताया कि गिरफ्तार कर ले जाए गए लोगों को पुलिस ने थाने में बेरहमी पीटा।
आगे सभा को सम्बोधित करते हुए इनौस के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय ने कहा कि साधोपुर घटना के लिए पूरी तरह पुलिस दोषी है। साधोपुर के ग्रामीण खासकर मंडल टोला के लोग भयंकर दहशत में है!अधिकतर ग्रामीणों ने घर छोड़ दिया है। पुलिसया दमन का दहशत इतना है कि हर आने-जाने वालों को शक की नजर से देखते हैं।

भाजपा-नीतीश राज में पुलिस का मनोबल चरम पर है। अपराधियों पर अंकुश लगाने में नाकामयाब पुलिस निर्दोषों पर जुर्म ढा रही है।
आगे उन्होंने कहा की रंगरा थाना प्रभारी पर पीड़ित नौजावन राजीव कह रहे हैं की महताब खां ने गोली मारी है तो उसके बावजूद भी वह थाना प्रभारी बने हुए है इससे उच्च्य स्तरीय जांच भी प्रभावित होगा अविलम्ब थाना प्रभारी को बर्खास्त किया जाय नहीं तो इसके खिलाफ साधोपुर के ग्रामीणों को संगठित कर चरण बद्ध तरिके से निर्णायक आंदोलन किया जाएगा।

कार्यक्रम में प्रमुख़ रूप से शामिल थे भाकपा माले के जिला सचिव विन्देश्वरी मंडल, इनौस के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय, भाकपा माले जिला कमिटी सदस्य सुधीर यादव,रेणु देवी, प्रखंड कमिटी सदस्य वकील मंडल, राधेश्याम रजक रविंदर मिश्र, जयप्रकाश शर्मा, विष्णु कुमार, राज किशोर यादव, बीरबल मंडल, सुमन कुमार,पूरन मंडल, सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: