

भागलपुर: “सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ” के स्लोगन के तहत आज से नगर निगम भागलपुर ने अपने 51 वार्डों में विशेष सफाई अभियान की शुरुआत की। इस अभियान का उद्देश्य शहर में सफाई को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता देना है।
भागलपुर के उपनगर आयुक्त ने बताया कि पहले की तुलना में सफाई अभियान की रफ्तार को बढ़ाया जाएगा और सभी 51 वार्डों में सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जब तक हम सफाई को अपनी आदत नहीं बनाएंगे, तब तक बीमारी से दूर नहीं रह सकते।
इस अभियान की शुरुआत भागलपुर के खलीफा बाग चौक से की गई, जहां नगर निगम के अधिकारियों और सफाई कर्मियों ने जागरूकता फैलाने के लिए शहर के नागरिकों से संपर्क किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त के साथ नगर निगम के दर्जनों पदाधिकारी और सफाई कर्मी भी मौजूद थे।