5
(3)

उग्रतारा फिल्मस पटना द्वारा भोजपुरी सामाजिक फिल्म संघतिया की शूटिंग आर एम कालेज में की जा रही है।जिसे देखने आसपास की भीड़ उमड़ पड़ी। इस फिल्म के निर्माता विनीत कुमार झा ने बताया कि उग्रतारा फिल्म्स पटना के बैनर तले भोजपुरी फिल्म संघतिया की शूटिंग सहरसा शहर एवं आसपास के गांव में किया जा रहा है।इस फिल्म का मुहूर्त समारोह उग्रतारा मंदिर महिषी प्रांगण से शुरुआत हुई।उन्होंने बताया कि इस फिल्म की शूटिंग महिषी, बनगांव,सहरसा सहित इलाके के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर किया जा रहा है।यह फिल्म मूल रूप से सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह फिल्म भले ही मनोरंजन के उद्देश्य से बनाए जा रही है लेकिन इसका प्रभाव सामाजिक है। संघतिया प्रेम मित्रता और सामाजिक मुद्दों की जटिल परतों में गहराइयों से उतरती है। आज हमारे समाज को प्रभावित करती है।

भोजपुरी जैसे मर्यादित भाषा में एक साथ सुथरी फिल्म बनाने का हमारा एक सकारात्मक प्रयास है।उन्होंने बताया की फिल्म में अधिकांश कलाकार एवं टेक्नीशियन मूल रूप से बिहार के निवासी हैं। इस फिल्म के मूल उद्देश्यों में क्षेत्रीय कलाकारों एवं टेक्नीशियन को भी प्रोत्साहित करना है। श्री झा ने बताया कि इस फिल्म के लेखक एवं निर्देशक अभिषेक चौहान है तो वही इस फिल्म का छायांकन आर आर प्रिंस कर रहे हैं। जबकि संगीत निर्देशन सुदीप्तो चक्रवर्ती एवं विनीत कुमार झा के द्वारा किया जा रहा है।वही डायरेक्टर ऑफ़ फोटोग्राफी प्रिंस के द्वारा किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि कई प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ इस फिल्म का निर्माण किया जा रहा है।जिसमें रितेश उपाध्याय, रक्षा गुप्ता, रीना रानी, विनोद मिश्रा, राम सुजान सिंह,समर्थ चतुर्वेदी, रूपा सिंह शुभ्रो भट्टाचार्य, राजेश राजा एवं साधना श्रीवास्तव मुख्य भूमिका में शामिल है।इस मौके पर प्रो अक्षय कुमार चौधरी,प्रो अशोक कुमार झा एवं निवर्तमान मुखिया शांति लक्ष्मी चौधरी सहित अन्य मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: