5
(1)

नवगछिया : बीते मंगलवार को सिक्किम के लालचंद क्षेत्र में बाढ और बादल फटने की प्राकृतिक आपदा होने के कारण रंगरा प्रखंड क्षेत्र के सहौरा गांव निवासी शिवनंदन सिंह के 24 वर्षीय पुत्र रवि कुमार पिता लापता हो गया है। युवक दो माह पहले हीं सिक्किम मजदूरी करने के लिए गया हुआ था। मजदूरी करके वह अपने परिवार का भरण पोषण करता था। वहां पर वह मकान निर्माण में मजदूर का काम किया करता था।

उन्हें दो लड़का एक तीन साल का और दूसरा 1 साल का है। जबकि वे चार भाइयों में तीसरा था। घटना के बाद लापता युवक से उनके परिजनों के द्वारा संपर्क करने की काफी कोशिश की गई। साथ ही वहां जाकर भी काफी खोज बिन की गई, परंतु लापता युवक का अब तक कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है। परिजनों ने वहां के प्रशासन से भी लापता युवक को ढूढने की गुहार लगाई है। परिजनों के बीच घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। युवक के पत्नी का रो रो कर बुरा हाल है। अभी भी परिजनों के द्वारा युवक की तलाश की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: