5
(1)


शाहजहांपुर में लोगों के घरों में घुसा गंगा का पानी


नारायणपुर: प्रखंड के सहजादपुर पंचायत में गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण सहजादपुर पंचायत डूब गया गया है। मुखिया रूपेश मंडल ने जिला आपदा पदाधिकारी, नारायणपुर अंचलाधिकारी को आवेदन लिखकर सरकारी सहायता मुहैया कराने का माँग किया है।

मुखिया रूपेश मंडल ने बताया कि आज पांचवा दिन है कि लोगों के घरों में पानी घुसा है। लोग परेशान हैं। पीने का शुद्ध पानी नहीं है।स्वास्थ्य व्यवस्था नहीं है। बना बनाया भोजन भी नहीं मिल रहा है।

आवागमन के लिए केवल नाव दिया गया है। मुखिया ने बताया कि पर्याप्त रोशनी की भी व्यवस्था नहीं है। जहरीला सांप अभी बाहर निकल रहा है जिससे लोगों को डर लग रहा है।

शौचालय की भी व्यवस्था नहीं है। रात के अंधेरे में बिजली नहीं रहने से लोग परेशान हो हैं। नारायणपुर अंचला अधिकारी अजय कुमार सरकार ने बताया कि अभी शाहजादपुर पंचायत में दो दिनों से पानी लोगों के घरों में घुसा है।

सरकारी नियमानुसार सात दिनों तक यदि लोगों के घरों में नदी का पानी रहता है तभी सरकारी सहायता दिया जाएगा। अभी शहजादपुर पंचायत के लोगों को आवागमन के लिए नाव की व्यवस्था कर दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: