5
(1)

नवगछिया पुलिस जिले के टॉपटेन अपराधी में शामिलहत्या, लूट, फिरौती सहित अन्य एक दर्जन से अधिक जघन्य कांडों में वांछित बिहपुर के लत्तीपुर निवासी कुख्यात सकला उर्फ सकलदेव यादव कोजिले के सजौर थाना क्षेत्र के अमखोरिया गांव में छापेमारी कर धर दबोचा गया।बुधवार को नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने बताया कि बिहपुर थाना पुलिस ने मंगलवार देर रात गुप्त सूचना.

के आधार पर उसके ससुराल में घर का घेराबंदी कर खदेड़कर उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार सकला पर खरीक थाना में तीन, नदी थाना में एक और बिहपुर थाना में नौ संगीन मामले दर्ज हैं। जिसमे हत्या, लूट, फिरौती, आर्म्स एक्ट समेत दर्जन भर से अधिक कई संगीन कांड शामिल है। इस छापेमारी दल में बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह, एएसआई सुजीत कुमार शर्मा एवं पुलिस बल शामिल थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: