5
(1)

विकास को गति देने वाला बजट

बिहपुर:मंगलवार की शाम बिहपुर विधायक ई.शैलेंद्र बिहार विस में एनडीए विश्वासमत हासिल होने के बाद पटना से बिहपुर पहुंचे।जहां जदयू प्रखंड अध्यक्ष सह प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मनोज कुमार लाल के अगुवाई में एनडीए कार्यकर्ताओं ने विधायक का अभिनंदन किया।वहीं मंगलवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पेश किए बिहार बजट को विधायक श्री शैलेंद्र ने सूबे को अगने वाले दिनों में समृद्ध राज्य की श्रणी में खड़ा करने वाला बताया।इधर जदयू प्रखंड अध्यक्ष श्री लाल समेत अन्य कई एनडीए नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व राज्य में सामाजिक न्याय के साथ विकास का पहिया अनवरत जारी था और इसी तरह जारी रहेगा।वहीं मुखिया मनोज लाल के कार्यालय में विधायक का अभिनंदन अंगवस्त्र व माला पहनाकर जदयू के प्रखंड समन्वयक मुकेश कुमार,बिक्रमपुर पैकस अध्यक्ष मंटु महतो व कैलाश साह आदि ने किया।विधायक श्री शैलेंद्र ने कहा कि सूबे में पुन: एनडीए की सरकार बनने से न सिर्फ भाजपा बल्कि पूरे एनडीए के कार्यकर्ताओं में भी नई उर्जा का संचार हुआ है।इससे पूर्व बिहपुर पहुंचने पर विधायक एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ सबसे पहले प्रसिद्ध मां वाम काली के मंदिर पहुंचे।जहां उन्होंने अपना सीस नवाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: