0
(0)

नवगछिया व कटरिया स्टेशन के बीच मदन अहिल्या महिला कॉलेज समपार फाटक पर गाड़ी भैंकप हो जाने के कारण जाम लग गया। जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमृतसर न्यूजलपाईगुड़ी समपार फाटक पर शाम के छह बजे रूकी थी। यह गाड़ी छह बजकर 20 मीनट तक रूकी रही। इस कारण समपार फाटक पर जाम लग गया। जाम लगने से नवगछिया थाना, अनुमंडल अस्पताल, नवगछिया बाजार जाने आने वालों को काफी परेशानी हुई। बताया गया कि अमृतसर से न्यूजलपाईगुड़ी ट्रेन नवगछिया स्टेशन पार करते ही यात्रियों ने.

ट्रेन का चेन खीचकर रोक दिया। ट्रेन समपार फाटक पर ही रूकी रही। इस कारण समपार फाटक खोल भी नहीं सकते थे। समपार फाटक पर दोनो तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। जाम एक ओर मकंदपुर चौक तक पहुंच गया था। तो दूसरी ओर अनुमंडल अस्पताल तक। गाड़ी 20 मीनट बाद वहां से खुली। इसके पश्चात जाम धीरे धीरे कम हुआ। जाम पूरी तरफ क्लियर होने में पौने घंटा लग गया। नवगछिया के स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि यह ट्रेन सप्ताह में दो दिन चलती हैं। इसका नवगछिया स्टेशन पर स्टोपेज नहीं हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: