4
(2)

नवगछिया – भाजपा नेता सम्राट चौधरी के प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाये जाने पर पकड़ा टोला में भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष देव नारायण सिंह कुशवाहा के आवासीय परिसर में एक जुट हो कर खुशी का इजहार किया है. कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल कर रहे थे. सभी कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिला कर जीत का इजहार किया. पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद कुमार मंडल ने कहा कि श्री चौधरी का नवगछिया से गहरा और पुराना लगाव रहा है.

उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाना हरेक भाजपा कार्यकर्ता के लिये गौरवान्वित करने वाला क्षण है. इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक सिंह, शक्ति केंद्र प्रमुख सुबोध सिंह, बूथ अध्यक्ष लखन लाल ठाकुर, शास्त्री सिंह, बालेश्वर सिंह, सुभाष सिंह, राधेश्याम सिंह, रितिक कुमार, ज्योतिष कुमार, संतोष सिंह, चंद्रशेखर सिंह, दयानंद सिंह, प्रकाश सिंह, राम सिंह, माखन सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, विकास सिंह समेत अन्य भी उपस्थित थे.

इन नेताओं ने व्यक्त की है खुशी

इधर नवगछिया भाजपा के जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, विधायक ई शैलेन्द्र, पूर्व सांसद अनिल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, अजित कुमार, मुकेश राणा, अजय सिंह कुशवाहा, नरेश प्र साह, कौशल जयसवाल, नगर महामंत्री प्रवेश कुमार यादव, रवि रंजन, रंजीत झा ने भी श्री चौधरी को व्यक्तिगत रूप से बधाई संदेश प्रेषित कर प्रशन्नता व्यक्त की है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: