5
(1)

नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी व गैर सरकार विद्यालयों में बिहार दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया.
मध्य विद्यालय बलाहा के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार मंडल ने बताया कि प्रभात फेरी,भाषण प्रतियोगिता व सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया .जिसमें सफल विद्यार्थीयों को पुरस्कृत किया गया. मध्य विद्यालय मधुरापुर बालक के छात्रों ने आकर्षक रंगोली बनाया.

मध्य विद्यालय मिर्जापुर , मध्य विद्यालय गनौल में,मध्य विद्यालय रायपुर, सहित अन्य विद्यालयों में चित्रकला , नृत्य व विभिन्न तरह का आयोजन किया गया. वहीं नेहरू युवा केन्द्र व नमामि गंगे के तहत विश्व जल दिवस पर राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों ने बलाहा गंगा नदी के किनारे जल शपथ का आयोजन किया. मौके पर वनरक्षी सुमित कुमार, रंदीप राजन,अभिषेक, छोटू व युवा मंडल के सदस्य उपस्थित रहें.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: