5
(3)

नवगछिया के राजेन्द्र कॉलोनी स्थित पुनामा प्रतापनगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में सप्तमी के रात्रि निशा पूजा के दौरान फायरिंग करने को लेकर पुनामा प्रतापनगर निवासी लाल सिंह उर्फ अभिनंदन सिंह पिता गजेंद्र सिंह पर नवगछिया आदर्श थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। लाल सिंह राजेंद कॉलोनी पुनामा प्रताप नगर के वार्ड 10 के पार्षद मनीष सिंह का बड़ा भाई है। बताया जाता है कि पुनामा प्रताप नगर मंदिर में निशा पूजा के दौरान सैकड़ो लोगो के सामने लाल सिंह ने पिस्टल लेकर क़ई फायरिंग किया था। गोलीबारी के समय नवगछिया थाना के दारोगा अजीत कुमार मौजूद थे। दारोगा अजीत कुमार के बयान पर नवगछिया थानां में लाल सिंह पर अवैध पिस्टल से दहशत फैलाने के उद्देश्य से सार्वजनिक स्थल पर गोलीबारी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

घटना के समय पूजा देखने बड़ी संख्या में लोग छतों पर भी मौजूद थे। जरा सी चूक से बड़ी घटना घट सकती थी। थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर भारत भूषण ने बताया कि घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया गया।सीसीटीवी फुटेज में लाल सिंह को गोली चलाते हुए देखा गया है। फुटेज के सत्यापन के बाद नवगछिया आदर्श थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।थानाध्यक्ष ने बताया कि जल्द ही आरोपी की गिरप्तारी की जाएगी।

होली कि घटना की हो सकती थी पुनरावृत्ति

गोलीबारी के दौरान जरा सी चुक पर होली के दिन राजेन्द्र कॉलोनी में घटी घटना की पुनरावृत्ति हो सकती थी। होली के दिन गोलीबारी में छत पर खड़े युवक की गोली लगने से मौत हो गयी थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: