5
(1)

नवगछिया। स्थानीय बनारसीलाल सराफ कॉमर्स कॉलेज के शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए शिक्षक प्रतिनिधि के चयन हेतु कॉलेज के प्रभारी प्राध्यापक द्वारा मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही 39 मतदाताओं की सूची भी जारी कर दी गई है। जिसके तहत नामांकन करने की तिथि 19/09/2022 सोमवार को 11 बजे से 3 बजे तक है। नामांकन पत्रों की जांच इसी दिन 3 बजे के बाद होगी। वहीं नामांकन पत्र वापिस लेने की तिथि 20/09/2022 को 3 बजे तक है। इसके लिए मतदान की तिथि 24/09/2022 को 11 बजे से 3 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। मतदान के बाद इसी दिन मतगणना भी कर ली जाएगी

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: