5
(1)

भागलपुर जिला कांग्रेस इंटक ने कचहरी चौक पर मोदी सरकार को 9 साल पूरा होने पर बैनर एवं पोस्टर के माध्यम से कांग्रेस इंटक के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में जिलाध्यक्ष एवं पार्टी के पदाधिकारियों ने अनेकों सवाल पूछ कर मोदी सरकार के झूठो का पर्दाफाश किया। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने मोदी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा- मोदी जी मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाने वाले जादूगर हैं।

वे झूठ बोलने में कंजूसी नहीं करते हैं। पिछले 9 वर्षों में मोदी सरकार ने देश की जनता को भड़काया और सताया। इन्होंने जितने वादे किए वो काल्पनिक थे ।

कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष अभिषेक कुमार, महासचिव पिंटू कुमार, मुकेश यादव, सिद्धार्थ शर्मा, प्रभाकर, गोपाल कर्मकार, कुंदन कुमार, प्रखंड अध्यक्ष रविंद्रनाथ यादव, समाजसेवी मृत्युंजय कुमार, सिकंदर चौधरी, मंटू यादव कामेश्वर मंडल प्रदेश प्रतिनिधि अभिषेक कुमार चौबे आदि दर्जनों कांग्रेस मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: