


नवगछिया: सावित्री पब्लिक स्कूल नवगछिया में 17 से 21 फरवरी तक खेल दिवस मनाया जाएगा। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना है।
स्कूल के निदेशक राम कुमार साहु ने बताया कि इस दौरान विभिन्न खेल गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी, जिनमें दौड़, रिले रनिंग, कैंडी बास्केट रेस, मैजिक हेट रेस, और लेमन व स्पून रेस प्रमुख रूप से शामिल हैं।

