0
(0)


नवगछिया- प्राइवेट स्कूल एशोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास झा ने नवगछिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा से औपचारिक मुलाकात किया। इस दौरान एशोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास झा ने उन्हें कलम भेंट करते हुए उनके कार्यकाल को सराहा। श्री झा ने उनसे मुलाकात के दरमियान बताया कि निजी स्कूलों को आर्थिक स्थिति सहित रजिस्ट्रेशन को लेकर कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर शिक्षा पदाधिकारी विजय कुमार झा ने रजिस्ट्रेशन से संबंधित सभी बिंदुओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया। जिसके बाद उन्होंने बताया कि यथासंभव प्रखंड के सभी निजी विद्यालयों का औचक निरक्षण किया जाएगा। इस कड़ी में उन्होंने ज्ञान दीप विद्यालय का भी निरक्षण किया। उन्होंने कहा कि सरकार के आदेश प्राप्ति के बाद पुनः सभी स्कूल खोले जाएंगे। मौके पर एशोसिएशन के अध्यक्ष विश्वास झा, ज्ञानदीप स्कूल के संचालक पंकज झा एवं प्राचार्य दीपक झा भी मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: