5
(1)

युवा एकता सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं ने आज दिनांक 5 मार्च 2023 दिन रविवार को सुबह 8:00 बजे सैंडिस कंपाउंड के मुख्य द्वार पर संगठन अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय शहरवासियों के संग शुल्क निर्णय के विरोध करते हुए तीन घंटे का धरना दिया गया। धरना के दरम्यान शहरवासियों ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन एवं निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों शहरवासी मौजूद थे। विरोध प्रदर्शन सह धरना का नेतृत्व कर रहे युवा एकता सामाजिक संगठन के अध्यक्ष ओम प्रकाश उपाध्याय ने.

कहा- सिल्क सिटी के नाम से मशहूर भागलपुर का सैंडिस कंपाउंड शहरवासियों के लिए काफी महत्व रखता है।सेहत के लिए रोजाना टहलने वाले लोग भारी संख्या में आते हैं। सैंडिस कंपाउंड शहरवासियों के लिए हृदय स्थली है। इस कंपाउंड में प्रतिदिन हजारों-हजारों की संख्या में बुजुर्ग,जवान,युवा एवं बच्चे प्रतिदिन स्वास्थ्य लाभ,खेलकूद और मनोरंजन के लिए आते हैं। साथ ही अनेकों युवा शारीरिक दक्षता हेतु सैनिक बहाली पुलिस बहाली के लिए इस कंपाउंड में तैयारी करते हैं। सैंडिस कंपाउंड में स्मार्ट सिटी योजना के कराए गए सुंदरीकरण के बाद शहरवासियों के प्रवेश पर शुल्क निर्धारण का हम सभी पुरजोर विरोध करते हैं।

यह जनता का दोहन करने वाला शुल्क है।स्मार्ट सिटी परियोजना के अधिकारियों ने इसे लूट-खसीट का अड्डा बना लिया है। सामाजिक संगठन एवं शहरवासियो ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन समिति एवं नगर प्रशासन से प्रवेश नि:शुल्क करने की मांग की है।अगर स्मार्ट सिटी प्रबंधन ने इस पर ध्यान नहीं दिया,तो संगठन एवं शहरवासी स्मार्ट सिटी प्रबंधन के खिलाफ जोरदार आंदोलन करेंगे। धरना एवं विरोध प्रदर्शन में महामंत्री मंटू यादव, डॉ आरिफ आजाद,अमित कुमार,रामू,लकी राज, मसंदीप कुमार,प्रीतम कुमार,गोलू कुमार उज्जवल कुमार रोहित कुमार,अरविंद कुमार, प्रवीण प्रकाश तिवारी,उपेन्द्र नारायण राम,कामेश्वर मंडल,दिनेश कुमार,बृजेश कुमार,रिंकी देवी, सुनीता देवी,अभय कुमार, ब्रजकिशोर सिंह,हरेंद्र पासवान,दिनेश यादव, जगदीश झा,अमर पासवान, उपेंद्र नाथ सिंह,आदि सैकड़ों शहरवासी मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: