5
(1)

नारायणपुर: मंगलवार की रात्रि प्रखंडअंतर्गत सतियारा गांव के सेवानिवृत्त शिक्षक महेंद्र सिंह पर्चाधारी का गंभीर बीमारी से आवास पर निधन हो गया। वह पैंसठ वर्ष के थे। मिली जानकारी के अनुसार गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद उसने भागलपुर में इलाज करवाते हुए पटना के एम्स में उपचार करवाया जहां डॉक्टर ने नकारात्मक जवाब दिया।

घर आने पर मंगलवार की देर रात्रि उनका निधन हो गया। उनके निधन पर भी भाजपा विधायक इंजीनियर कुमार शैलेंद्र ने उनके आवास पर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके साथ ही जदयू के पवन सिंह, मत्स्यजीवी के निरंजन सिंह, कांग्रेस के कुंदन यादव,समाजसेवी मीना शर्मा,मनीष शर्मा सहित कई नेताओं ने शोक संवेदना व्यक्त किया। महेंद्र सिंह पर्चाधारी दलित पौनिया शोषण मुक्ति मोर्चा भागलपुर के जिलाध्यक्ष भी थे।जो जन समस्याओं को संबंधित अधिकारी के पास रखते थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: