5
(1)

नवगछिया। विगत 8 जून 2024 को वादी के द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि संध्या करीब 5 बजे जब ये घर पर नही थे तो इनकी पुत्री अपने घर से निकलकर कही चली गई है जो घर लौटकर वापस नही आई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि एक लड़का इनकी पुत्री को शादी करने की नीयत से लेकर भाग गया है।

इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या 119/24 सुसंगत धाराओं के तहत दर्ज किया गया। कांड अनुसंधान के क्रम में बुधवार को कांड की अपहृता को बरामद कर लिया गया। वही चिकित्सीय जांच एवं न्यायालय में धारा 164 दप्रस के तहत बयान के पश्चात विधि सम्वत कार्यवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: