5
(3)
  • पहले की आदर्श विवाह की बात, जुवान से मुकरे दहेज के रूप में मांगा 15 लाख
  • लड़की के पिता ने नाथनगर थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी
  • सगाई से लेकर छेका तक में लड़की के पिता ने 5 – 6 लाख रुपए किया खर्च

भागलपुर : आदर्श विवाह की बात पर तामझाम के साथ लड़की पक्ष ने वर पक्ष के साथ सगाई और छेका के बाद अब लड़के वालों ने दहेज की मांग को लेकर अपना तेवर दिखाना शुरू कर दिया है।जिससे लगभग डेढ़ वर्ष पूर्व बनी रिश्ते की बात अब बिगड़ते बिगड़ते थाने तक पहुंच गई है। दोनों परिवार के बीच में आठ माह से तनाव पूर्ण स्तिथि बनी हुई थी।

जिसको लेकर बीते 7 जून को लड़की के पिता को लड़के पक्ष ने बेरहमी से पिटाई कर दी। दुर्गा साह लेन चंपानगर तांती बाजार निवासी पीड़ित लड़की के पिता प्रणव लाल ने बताया कि 7 जून की शाम गेहूं पिसवाने के लिए जा थे उसी समय संजय कुमार लाल उर्फ डब्बू,पंकज कुमार लाल उनके दोनो पुत्र राहुल कुमार लाल,अभिषेक कुमार लाल,प्रीति लाल सभी ने मिलकर मेरे उपर जानलेवा हमला किया।इस घटना में मेरी एक अंगुली भी कट गई।

घटना का मुख्य कारण है कि मेरी तृतीय पुत्री का रिश्ता गत वर्ष पंकज कुमार लाल के पुत्र राहुल कुमार लाल के साथ तय हुई थी। वर पक्ष ने आदर्श विवाह की बात कही थी। वर्ष 2020 के 14 फरवरी को छेका हुआ था और 31 अक्टूबर को सगाई भी हो गई थी ।जिसमें लगभग मेरा 5 से लाख रुपए खर्च हो गए थे।

अचानक उन लोगों के व्यवहार में बदलाव आ गया और दहेज के रूप में लड़के के परिवार वाले और लड़का राहुल कुमार लाल 15 लाख रूपए मांग करने लगे ।

मैंने दहेज के रूप में इतनी भारी-भरकम रकम देने में असमर्थता जताई तो वह लोग तरह-तरह की यातनाएं देने लगे। जिसको लेकर कई बार समाज के बुद्धिजीवियों ने पंचायत भी की लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। धीरे धीरे वह लोग और क्रूर होते चले गए ।

उन लोगों ने यहां तक धमकी दी है कि बेटी का तेजाब से चेहरा बर्बाद कर देंगे और पूरे परिवार को जान से मार देंगे। पीड़ित प्रणव लाल ने पुलिस प्रशासन से उक्त सभी नामजद पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

इस संबंध में नाथनगर इंस्पेक्टर मु. सज्जाद हुसैन ने बताया कि लड़की के पिता के लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की गहन पड़ताल की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: