5
(2)

लगाई न्याय की गुहार

नवगछिया। बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत अरसंडीह गांव निवासी प्रमिला देवी पति दयानंद मंडल ने शुक्रवार को नवगछिया एसपी कार्यालय पहुंचकर मारपीट, छिनतई करने को लेकर आवेंदन दिया है। एसपी को दिए आवेंदन में रौशन मंडल, गुलशन मंडल दोनो के पिता पप्पू मंडल, संतोष मंडल, पप्पू मंडल दोनों पिता कपिलदेव मंडल को अभियुक्त बनाते हुए लिखा है कि 11 मार्च सुबह करीब ढाई बजे चचेरी बहन की शादी समारोह में खलल डालने की नीयत से बारातियों को गाली गलौज करने लगा। लिखा है कि इस दौरान गुलशन मंडल नशे की हालत में अपने हाथ में देशी कट्टा लेकर सभी को डरा रहा था। उपरोक्त ने धमकी दिया कि लड़की को विदा होने दो तब तुम सबको सबक सिखाएंगे।

आवेंदन में लिखा है कि 13 मार्च को रात्री करीब 10 बजे उपरोक्त नामजदों ने नशे की हालत में मेरे आंगन में घुसकर गाली गलौज शुरू कर दिया। वही विरोध करने पर पप्पू मंडल ने तीनों को आदेश दिया कि इस महिला को निःवस्त्र करके पिटाई करो और घर का सामान लूट लो। जिसके बाद सभी ने बेरहमी से घसीटकर मारपीट किया। इस दौरान रौशन और गुलशन ने वस्त्र फाड़कर मेरे साथ अमानवीय कृत्य करने का प्रयत्न किया। आवेंदन में सोने कि बाली, घर मे रखा नगद 4500 रूपीए व कपड़ा लूट लिया। आवेंदन में लिखा कि अभियुक्तों ने धमकी दिया है कि केस करोगे तो हमलोगों का कुछ बिगड़ने वाला नही है। पुलिस प्रशासन से कोई भय नही लगता है।

बिहपुर थाना की पुलिस पर लगाया केस नही लेने व अभियुक्त को बचाने का आरोप

पीड़ित महिला ने आवेंदन में लिखा है कि इस घटना को लेकर जब बिहपुर थाना आवेंदन देने गई। आवेंदन के साथ गुलशन मंडल के हाथ मे हथियार लहराते फोटो संलग्न किया था। लेकिन बिहपुर थानाध्यक्ष ने अबतक केस दर्ज नही किया। बिहपुर पुलिस पर संगीन आरोप लगाते हुए लिखा है कि पुलिस ने गुलशन मंडल को गुरुवार संध्या के समय गिरफ्तार किया गया था। लेकिन फिर आधी रात को उसे थाना से मुक्त कर दिया गया। इस बारे में नवगछिया पुलिस अधीक्षक पुरन कुमार झा से संपर्क असफल रहा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: