5
(1)

शहर के वार्ड 11, 12 और 13 में निगम ने निकाली जन जागरूकता रैली

वार्ड 41, 42 और 43 में निगम अधिकारियों ने चलाया सफाई अभियान

24 फरवरी को शहर में प्रस्तावित है प्रधानमंत्री का कार्यक्रम

भागलपुर । भागलपुर शहर के अलग-अलग वार्डों में नगर निगम की ओर से लगातार सफाई अभियान चलाया जा रहा है।

साथ ही शहर को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर निगम के अधिकारी व कर्मियों की टीम लगातार जन जागरूकता रैली भी निकाल रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को शहर के वार्ड 11, 12 एवं 13 में स्वच्छता के लिए जन जागरूकता रैली निकाली गई। वहीं वार्ड 41, 42 और 43 में भी सफाई अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया गया। गौरतलब है कि 24 फरवरी को शहर में प्रधानमंत्री का आगमन निर्धारित है। इसको लेकर शहर को स्वच्छ बनाए रखने तथा सौंदर्यीकरण को लेकर निगम की ओर से भी लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

वहीं बीते 12 फरवरी से ही अलग-अलग वार्डों में लगातार सफाई अभियान चलाते हुए जन जागरूकता रैली निकाली जा रही है। इस अभियान में संबंधित वार्ड के पार्षद, शांति समिति के सदस्य, उप नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, स्वास्थ्य शाखा प्रभारी, सफाई जोनल प्रभारी समेत नगर निगम के सफाई कर्मी शामिल रहे। इस बाबत सिटी मैनेजर विनय कुमार ने बताया कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसमें बड़ी संख्या में निगम कर्मियों के साथ-साथ वार्ड के लोग भी शामिल हो रहे हैं।

इधर उप नगर आयुक्त राजेश कुमार ने बताया कि भागलपुर में लगातार स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान क्रमश: अलग-अलग वार्डों में चलता रहेगा। इसका मुख्य उद्देश्य वार्डों की साफ-सफाई, गली-मोहल्लों के मुख्य मार्गों को साफ-सुथरा रखना है। साथ ही संबंधित वार्डों के वार्ड पार्षदों की ओर से भी लोगों से कूड़े को यहां-वहां न फेंककर कूड़ेदान में ही फेंकने की अपील की जा रही है। बता दें कि इसी महीने स्वच्छ सर्वेक्षण की टीम भी निरीक्षण के लिए आने वाली है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: