5
(1)

भागलपुर: शाहकुंड थाना अंतर्गत गोरगाया गांव में 21 अगस्त को हुई हत्या का मामला पुलिस ने 48 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। मृतक विक्रम कुमार का शव उसी के छत पर पाया गया था, जिसके बाद उसकी मां ने थाना में हत्या की शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने एफएसएल टीम और पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। तत्पश्चात, पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में गठित विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए नितेश और सूरज नामक दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। अपराधी सूरज का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से घटना में प्रयुक्त चाकू और अभियुक्त का गमछा भी बरामद किया है।

भागलपुर सिटी एसपी श्री राज ने प्रेस वार्ता कर इस सफलता की जानकारी दी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: