


शनिवार को मधुरापुर बाजार से बलाहा हनुमान मंदिर तक खाटू श्याम का निशान यात्रा निकला। निशान यात्रा का शुभारंभ नारायणपुर प्रखंड के उपप्रमुख अशोक कुमार यादव, सिंहपुर पूरब की मुखिया शांति देवी ने फीता काटकर किया। संजू लोहिया, पप्पू कुमार बजाज के नेतृत्व में निशान यात्रा निकलता रहा। निशान यात्रा में श्याम के जयकारे का नारा भी लगा। वापस निशान यात्रा कृष्णा विवाह भवन बल्ला तक पहुंचा जिसमें फागुन धमाल महोत्सव में कोलकाता से आई सोनी अरोड़ा और विकास अजहरी ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दिया।
