

नवगछिया। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नवादा में छापेमारी कर शराब के नशे मे हंगामा गालीगलौज कर रहे पियक्कड़ को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष रवि शंकर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार अभियूक्त मनोज मंडल पिता किलास मंडल है। जांच में अल्कोहॉल की पुष्टि हुई। कांड दर्ज कर अभियूक्त को न्ययालय में उप स्थापन हेतु भेज दिया गया।
