5
(1)

नवगछिया | जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव के निधन पर जदयू जिलाध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने अपनी गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि शरद यादव के निधन से एक महान समाजवादी राजनीतिक युग का अंत हो गया है। शरद यादव डॉ लोहिया के विचारों पर चलने वाले महान समाजवादी नेता थे। वे अपने राजनीतिक जीवन में सदैव शोषितों, वंचितों और पिछड़ों के हितों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था।


जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रशांत कुमार कन्हैया ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शरद यादव के अचानक चले जाने से समाजवादी आंदोलन को एक बड़ी क्षति पहुंची है। शरद यादव भारतीय राजनीति के सशक्त हस्ताक्षर थे। उन्होंने दशकों तक अपने समाजवादी सरोकारों से भारतीय राजनीति को प्रभावित किया है। उनका निधन समाजवादी आंदोलन के लिए अपूरणीय क्षति है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: