5
(2)

गोसाईं गाँव, नवगछिया में एक सादे समारोह में वर्ष 2019 के लिए शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु रामकृष्ण आश्रम मध्य विद्यालय, लाजपत पार्क, भागलपुर के शिक्षक अमरनाथ झा को श्रीमती बेली झा सम्मान के संस्थापक विभूति बी. झा द्वारा यह सम्मान दिया गया। ज्ञात हो कि यह सम्मान भारद्वाज परिवार की तरफ से विभूति अपनी माताजी के.

नाम पर साहित्य, हास्य, शिक्षा और कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले को देते हैं। मौके पर अमरनाथ ने कहा कि जिन्होंने कलम पकड़ना सिखाया है उनके नाम का शिक्षा का पुरस्कार मेरे लिए अमूल्य है। समारोह में मधुमति ठाकुर, कुमार गौतम, गौरव, बरुन बाबुल, माधुरी झा, ममता झा, प्रिया झा,जगदीश यादव, सोनू ठाकुर, हरि रंजन और अन्य लोग उपस्थित थे। इस पुरस्कार से शिक्षकों में हर्ष है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: