5
(1)

नवगछिया | नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों में शीतलहर और कोहरे का प्रकोप लगातार जारी है। पारा गिरने से ठिठुरन बढ़ गई है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी से जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। सर्दी से बचाव के लिए लोग घरों में कैद रहे। कामकाजी लोग गर्म कपड़े पहनकर ही घर से दफ्तर के लिए निकले। सर्दी से बचाव के लिए अलाव व हीटर का सहारा लेना पड़ा रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बीच मैदानी इलाकों में सर्दी का सितम बढ़ता जा रहा है। बीते कई दिनों से नवगछिया सहित आसपास के इलाकों के आसमान में घना कोहरा छा रहे हैं।

सर्दी लगातार बढ़ रही है। शीत लहर से आबादी कांप उठी है। जनजीवन अस्त व्यस्त नजर आ रहा है। अगले कुछ दिन तक अभी ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है। वहीं पछुआ हवा चलने से ठिठुरन का अहसास ज्यादा हो रहा है। गर्म कपड़ों में लिपटे हुए लोगों की भी सर्दी में कंपकंपी छूटती रही। आवश्यक कार्यों से घर से निकलने वाले लोग भी शाम ढलते ही तेज हवाओं से ठंड के बढ़ने पर एक बार फिर से लोग घरों में कैद हो जा रहे। बाजार व सड़कों पर सन्नाटा पसर गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: