5
(1)

जगतपति नाथ महादेव की शिव बारात में निकली भव्य झांकी

नवगछिया में निकली शिव बारात का नगरवासियों ने किया जोरदार स्वागत

नवगछिया : महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव सह अन्नपूर्णा मंदिर से भगवान शिव की भव्य बारात निकाली गई। यह अनोखी शिव बारात पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र बनी रही। गाजे-बाजे, डीजे, बैंड, घोड़े, भूत-प्रेत की झांकियों और नृत्य नाटिकाओं के साथ यह शोभायात्रा पूरे नगर में धूमधाम से निकाली गई।

नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया और श्रद्धालुओं को शर्बत पिलाया। शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव सह अन्नपूर्णा मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह विधिवत रूप से वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुआ। विवाह संस्कार को अजीत बाबा ने विधिपूर्वक संपन्न कराया।

इस भव्य आयोजन में नगर परिषद के अध्यक्ष प्रेम सागर उर्फ डब्लू यादव, वार्ड पार्षद मुन्ना भगत सहित महाशिवरात्रि कमेटी के सभी सदस्य एवं नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिव बारात के दौरान श्रद्धालु “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष करते रहे, जिससे संपूर्ण नगर भक्ति के रंग में रंग गया। यह आयोजन नवगछिया में भक्तों के लिए एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव बना।

इस बारात में शिव तांडव की झांकी ने विशेष आकर्षण बटोरा, जहां एक छोटे बच्चे और एक बड़े कलाकार ने बखूबी इसे प्रस्तुत किया। इस अद्भुत प्रदर्शनी ने शिव तांडव की महिमा को और भी ज्यादा जीवंत बना दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: