5
(2)

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के करारी तीनटंगा में शनिवार सुबह करीब 7:45 बजे शौच के लिए जा रहे एक युवक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल फंटूश कुमार पिता स्व. राजेंद्र यादव, उम्र 26 वर्ष को परिजन गोपालपुर पीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। रास्ते में ही युवक की मौत हो गई थी।

मृतक के भाई ने बताया कि पड़ोस के लक्खी यादव (डीलर) ने बिजली के पोल से अपने घर तक खुला 440 वोल्ट का तार खींचा था। फंटूश शौच के लिए गया था, जहां वह बिजली के तार के संपर्क में आकर करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही अधमरा हो गया था। घटना के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी डेजी देवी, मां मसो हालो देवी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

फंटूश चंडीगढ़ में रहकर मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। आठ दिन पहले ही वह चंडीगढ़ से कमाकर घर लौटा था। मृतक को तीन पुत्र – अभिराज कुमार (5 वर्ष), लवकुश कुमार (3 वर्ष) और अभिनव कुमार (डेढ़ वर्ष) हैं। अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव का स्थानीय गंगा घाट पर दाह संस्कार किया, जहां मुखाग्नि बड़े पुत्र अभिराज ने दी। ग्रामीणों ने अनुमंडल प्रशासन से मृतक के परिजन को सरकारी सहायता प्रदान करने की गुहार लगाई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: