5
(1)

भागलपुर/निभाष मोदी

भागलपुर।श्री दादी जी सेवा समिति के द्वारा हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी धार्मिक सौहार्द को लेकर श्री रानी सती दादी जी का तेरवा बसंत महोत्सव चरण पादुका उत्सव श्री दादी सेवा समिति द्वारा आज और कल श्री गौशाला नया बाजार भागलपुर में मनाया जाएगा। जिसको लेकर आज श्री रानी सती मंदिर चुनिहारी टोला से कलश शोभायात्रा निकाली गई।

महिलाओं द्वारा एक ही रंग की साड़ी पहनकर एवं पुरुष के द्वारा एक ही रंग के कुर्ते में विभिन्न झांकियां राजस्थान झारखंड एवं बंगाल से आए हुए नृत्य मंडलियों के द्वारा दादी जी के विग्रह रथ के साथ पूरे शहर का भ्रमण कर कार्यक्रम स्थल गौशाला पहुंचेगा। काफी संख्या में भक्त इस कलश शोभायात्रा में शामिल हो रहे हैं। वही बैंड बाजे और घोड़ों के साथ लगातार भक्त झूमते गाते कलश शोभायात्रा में देखे जा रहे हैं। वहीं पुलिस प्रशासन के द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: