5
(3)

बिहपुर:प्रखंड के बभनगामा उच्च विद्यालय में गुरुवार को शिक्षा संवाद कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में एडीएम मीनाक्षी कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सीडीपीओ सहित प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान एडीएम ने उपस्थित छात्र छात्राओं व अभिभावकों को संबोधित करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं को विस्तार पूर्वक जानकारी दी। इस दौरान निःशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना, छात्रवृति योजना, मुख्यमंत्री छात्रवृती योजना, बालक, बालिका प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजन सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान एडीएम ने कहा वर्तमन समय में बेटी हर क्षेत्र में अगे बढ रही है।

शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार हर क्षेत्र में आगे बढ रही है। लेकिन आज भी बेटी को गर्भ में भी मार दिया जाता है। बेटी के बिना हम समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि बेटी और बेटे में कोई अंतर नहीं है। इससे पूर्व कार्यक्रम का उदघाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं के द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम का संचालन मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक अनिल कुमार, समाजसेवी मृत्युंजय चौधरी, सुनील चौधरी, अशोक मोदी, सहित अन्य मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 3

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: