5
(1)

शव की तलाश जारी

नवगछिया। खरीक प्रखंड के राघोपुर पंचायत के महादेवपुर गंगा घाट पर रविवार की दोपहर करीब पौने दो बजे स्नान करने के दौरान एक किशोर की गंगा में डूबने से मौत हो गई। मृतक ख़रीक थाना क्षेत्र के अठनिया निवासी पीतांबर राय के ईकलौता पुत्र आनंद कुमार 14 वर्ष की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार दलबल के साथ महादेवपुर घाट पहुंचे और ख़रीक अंचलाधिकारी के साथ एसडीआरएफ के सहयोग से शव की खोजबीन शुरू की। इधर घटना की सूचना घरवालों को मिलते ही मृतक के घर कोहराम मच गया।

घरवाले दहाड़ मारकर रोने लगे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोर अपने चार दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने महादेवपुर घाट पहुंचा था। इस दौरान पांव फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चला गया। मौजूद एसडीआरएफ की टीम कुछ कर पाती तबतक किशोर डूब चुका था।

मृतक भागलपुर के प्रायवेट स्कूल में 7वी कक्षा का छात्र था। वह एक भाई बहन में बड़ा था। मौके राघोपुर सरपंच प्रमोद मंडल, पूर्व जिला परिषद विजय कुमार मंडल एवं ग्रामीण शव तलाशने में लगे थे। खबर लिखे जाने तक शव की बरामदगी नही हुई थी। परबत्ता थानाध्यक्ष शंभु कुमार ने बताया कि शव की खोजबीन जारी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: