5
(1)

नवगछिया पुलिस ने बिहपुर थाना के सोनवर्षा निवासी एएसआई केदार कुंवर के पुत्र रोहित हत्या कांड में दो आरोपित को गिरफ्तार किया हैं। इस संबंध में नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने जानकारी देते हुए बताया कि हत्या कांड में मुंगेर जिला के नया रामनगर निवासी शुभम उर्फ सेठु व बिहपुर थाना के सोनवर्षा निवासी सुदर्शन उर्फ सुंदर हैं। ज्ञातव्य हो कि रोहित 28 मार्च को गांव में भोज खाने गया था।

वहीं उसका अपहरण कर गैंहू के खेत में ले जाकर गला रेतकर उसकी हत्या कर दी थी। मामला काफी चर्चित रहा था। पुलिस ने इसके पूर्व सोनवर्षा निवासी प्रियंम को गिरफ्तार किया था। उसके निशानदेही में हत्या में प्रयुक्त चाकू, खून से सने कपड़े भी बरामद किया गया था। प्रियम ने पुलिस के समक्ष पूछताछ में कबूल किया था कि हत्याकांड में दो आरोपित और भी शामिल हैं। पुलिस ने दोनो आरोपित को जेल भेज दिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: