5
(1)

नवगछिया। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, नई दिल्ली द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्था को 51 लाख रुपए एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्ति को 5 लाख रुपए से पुरस्कृत कर सम्मानित करने हेतु सुभाष चंद्र बोस आपदा प्रबंधन पुरस्कार संस्थापित किया गया है। यह पुरस्कार नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी 2025 को प्रदान किया जाएगा।

इसके लिए संबंधित संस्था एवं व्यक्ति 1 जुलाई से 31 अगस्त 2024 तक अपना आवेदन अपने कार्यों का विवरण देते हुए https://awards.gov.in पर ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया का विस्तृत विवरण भी उक्त वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: