5
(1)

भागलपुर सुलतानगंज के चौक बाजार मे बिहार की महागठबंधन की नई सरकार नीतीश कुमार 8वी बार बिहार के मुख्यमंत्री एवं तेजस्वी यादव को बिहार का उप मुख्यमंत्री बनने पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष विनय शर्मा के नेतृत्व में महागठबंधन के साथियों के साथ रंग अबीर लगाकर एवम मिठाईयां बाटकर हर्ष व्यक्त करते हुये खुशियां मनाए। इस मौके पर नेताओ ने मुख्यमंत्री एवं उप मुख्यमंत्री को बधाई एवम शुभकामनाएं दी।

साथ ही कोग्रेंस के प्रखंड अध्यक्ष विनय शर्मा ने कहा कि जिस तरह से नीतीश कुमार जी ने साहसिक निर्णय लेते हुए बिहार से भाजपा को सत्ता से मुक्त किया है, ठीक उसी तरह देश से भी भाजपा 2024 मे सत्ता से मुक्त हो जायेगी। महागठबंधन सरकार में बिहार विकास के पथ पर तीव्र गति से अग्रसर होगा व नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। इस मौके पर मीडिया प्रभारी संजय जैन, सुबोध सिंह, शेख अयूब इस्लाही, दिनकर मंडल, राजद नेता अफरोज आलम, कैलाश यादव, उमेश यादव, जदयू नेता विनय कुमार सिंह, उमेश सिंह, लखन लाल मंडल, अनुज साह, प्रमोद रजक, जितेंद्र झा सहित अनेकों कांग्रेस एवं महागठबंधन के साथी उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: