5
(1)

भागलपुर | सुल्तानगंज के अजगैबीनाथ धाम में पंचायती राज मंत्री केदार नाथ गुप्ता के आगमन पर एनडीए कार्यकर्ताओं ने फूल-माला और अंगवस्त्र देकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान नगर सभापति राज कुमार गुड्डू के नेतृत्व में एनडीए कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक आयोजित की गई।

बैठक में शामिल हुए कई गणमान्य लोग

इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायती राज मंत्री केदार नाथ गुप्ता, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अनंत साह उर्फ टुनटुन साह, पंचायती राज पदाधिकारी नीलिमा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता अरुण चौधरी, पूर्वांचल बिहार-झारखंड सति स्थान के अध्यक्ष मनोज साह, अखिल भारतीय वैश्य समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रविण कुमार, कानु हलवाई विकास मंच के संरक्षक जितेंद्र गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

बैठक के दौरान एनडीए कार्यकर्ताओं और वार्ड पार्षदों ने पंचायती राज मंत्री केदार नाथ गुप्ता का फूल-माला और बुके देकर सम्मान किया। इस अवसर पर मंत्री केदार नाथ गुप्ता ने कहा कि 13 फरवरी को पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में बंशी चाचा का शहादत दिवस मनाया जाएगा, जिसमें सभी लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।

सरकार की उपलब्धियों पर हुई चर्चा

बैठक में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा किए गए विकास कार्यों और सभी जाति-धर्म के लोगों को मिले लाभ पर चर्चा की। साथ ही आरक्षण के क्षेत्र में एनडीए सरकार की उपलब्धियों को भी बताया। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में पहले जंगलराज था, लेकिन अब विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है।

इस दौरान एनडीए कार्यकर्ता संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, गिरीश गुप्ता, दीपक कुमार साह, शैलेश कुमार, धर्मवीर गुप्ता, वार्ड पार्षद दयावती देवी, विभूति यादव, विनोद कुमार, सुभाष कुमार, रीना देवी, रूबी देवी, वार्ड प्रतिनिधि विपिन कुमार, शंकर दास सहित कई कार्यकर्ता और वार्ड पार्षद मौजूद रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: